...

2 views

बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड: अनैतिकता का ट्रेंड
प्रश्न:

मेरे बॉयफ्रेंड प्यारी प्यारी बातें कर के मुझे संबंध बनाने के लिए के लिए तैयार करने की कोशिश करता है, मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर:

उस लड़के की चरित्र-हीनता तो असंदिग्ध है। सवाल यह उठता है, कि- ऐसे बेगैरत लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाना, और उससे बातचीत करना आपको किस श्रेणी का सिद्ध करते हैं?

याद रखिए, संसार में हमें वही मिलता है, जिसके हम योग्य (deserving) होते हैं। आप ही के व्यक्तित्व की किसी कमी के कारण आपके जीवन में इन महाशय का पदार्पण हुआ है।

आप पूछती हैं, क्या करना चाहिए? पढ़िए, लिखिए और अपने व्यक्तित्व को मां दुर्गा की तरह भव्य बनाइए। समाज में फैले इन "लकड़बग्घों" से दूर रहिए। बाॅयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का चक्कर हमारी संस्कृति का अंग नहीं है। इस गधापचीसी में अपने धर्म-ईमान को दांव पर मत लगाइए। एक आदर्श संतति के लिए एक आदर्श मां की भूमिका निभानी है, और इसप्रकार एक सार्थक जीवन जीना है, तो इस भ्रम-जाल से बाहर निकलिए और अपने को गार्गी, मीरा, कल्पना चावला प्रभृति महान ललनाओं के सांचे में ढालने हेतु अपनी चेतना को जगाइए। वरना "देशी घोड़ी, पश्चिमी चाल " वाला हाल होगा, और आप अपना अच्छा-खासा मानव-जीवन व्यर्थ ही खो देंगी। इति शुभम्।🙏🕉️🙏