...

3 views

राम से बड़ा जगत ना कोऊ✍🏻✍🏻✍🏻
राम से बड़ा जगत ना कोऊ
कोउ ना होइ राम तौ होऊ
जगत स्वारथ बस पहिचाने
पुरवै जो बस आपण जानै
एक राम का है सब कोऊ
राम से बड़ा जगत ना कोऊ
छिन छिन समय ये जीवन मारे
इक लाठी के सब हरकारे
तरीहै सोइ राम जपि जोऊ
राम से बड़ा जगत ना कोऊ
सब छोरिहैं बस रामै थामें
राम नाम जो मन मा जामै
परम धाम रोकै न कोऊ
राम से बड़ा जगत ना कोऊ
लालच जीवन भाग मिटावै
जीवन सिगरा व्यर्थ गवावै
राम नाम मेटै सब छाहू
राम से बड़ा जगत ना कोऊ
रहे अवध सब रामै जाने
लौटे सब पुरुषोत्तम माने
बिन संघर्ष सुफल ना कोऊ
राम से बड़ा जगत ना कोऊ!!
© VIKSMARTY _VIKAS✍🏻✍🏻✍🏻