...

8 views

रंगों का त्योहार है होली

“रंगों का त्योहार है होली”


रंगों का त्योहार है होली।
मन की उदगार है होली।
जीवन की बहार है होली।
ख्वाहिशों की संवार है होली।
मन से मन का प्यार है होली।
संवेदनाओं से सृजन का इकरार है होली।
मांग और पूर्ति के बीच तकरार है होली।
आओ इस होली रंगों से प्यार करें।
मन के भावनाओं को मन से उदगार करें।
जीवन के जद्दोजहद के बीच जीवन में बहार भरें।
उजड़ती बिखरती ख्वाहिशों का फिर से संचार करें।
मन की नकारात्मकता को त्याग मानव से प्यार करें।
हर चुनौतियों के लिए खुद को सदा हम तैयार करें।

- डॉ. जगदीश राव
07.03.23

© All Rights Reserved