...

4 views

वृक्ष धरा की है संतान।

वृक्ष धरा की है संतान।
मत काटो इनको इंसान।।

दूषित होगा यदि जल वायु।
घट जायेगा मानव की आयु।।

वृक्षारोपण कर्म महान।
पुण्य मिले सौ यज्ञ समान।।

तरु वसुधा का है आभूषण।
सदा रोकता यह प्रदूषण।।

हरा भरा होगा यदि वन।
मिलेगा शुद्ध हवा कई टन।

वन जंगल यदि होंगे नष्ट।
बढ़ जायेंगे मानव के कष्ट।।

पेड़ पौधें है धरती के पूत।
देते फल फूल छांव अकूत।।

जड़ी बूटी झाड़ मिलते आदि।
जिनसे मिटता रोग व व्याधि।।

आओ मिलकर कसमें खाएं।
वसुधा को सुंदर स्वच्छ बनाएं।।
सुमंत ✍️