...

25 views

😜गुदगुदी 😁
BOMB

पापा: पुत, तू बडा हो के की बनूगा जिंदगी बिच?
पुत: पापा, मैं बडा हो के फाइटर पायलट बनूगा।
पापा: फेर, सानूं किद्दां पता चलूगा तेरा जहाज जा रेहा है?
पुत: डोंट वरी, पापा, आंदा-जांदा मैं इक अधा बंब (bomb) घर ते सुट ( फेंक) के जाऊंगा!😁


दो रोटी

मोटा मरीज़: डाक्टर साहब, मेरा वेट डेढ़ सौ किलो हो गया है। कोई इलाज, कोई दवाई बताइए?
डाक्टर: ऐसा कीजिए, आप दो रोटी सुबह और दो रोटी रात को लीजिए।
मोटा मरीज़: डाक्टर साहब, यह बताइए, ये रोटियां खाने से पहले लेनी हैं या खाने के बाद?!!😁😁😜


टाइम, वक्त, समय

व्यक्ति दार्शनिक से: भाई साहब, टाइम क्या हुआ है?

दार्शनिक: Don't talk about time. Time is very precious. Time must not be wasted. Time once lost is lost forever..blaw, blaw!

व्यक्ति ( घबराते हुए): भाई साहब, मेरा मतलब, समय क्या हुआ है?

दार्शनिक: समय का दुष्चक्र तो अनंत काल से चला आया है।भला, समय भी कभी किसी का हुआ। समय जब राम जी पे आया तो उन्हें चौदह वर्ष का वनवास हो गया। महाभारत काल ही ले लो, समय ने भाई को भाई का शत्रु बना दिया। कौरवों पांडवों के बीच भयंकर युद्ध हुआ। और तो और..

व्यक्ति ( और भी ज़्यादा घबराहट में बीच में ही बात काटते हुए): भाई साहब, मैंने पूछा, वक्त क्या हुआ है?

दार्शनिक: वक्त का तो न ही पूछिए जनाब। वक्त बहुत ही नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है। कोरोना नाम की वबा न जाने कितने लोगों की जान को खा गई। वक्त तो भाई यूक्रेन का खराब चला है।देखिए तो मिसाइलों और बमों ने उस मुल्क का हाल बद से बदतरीन कर दिया है। उधर इज़राइल और...

व्यक्ति ( झुंझलाते हुए): भाजी, मैं पूछया, बजया की है?

दार्शनिक: कोई कैंदा छुरा बजया है, कोई कैंदा डांग ( डंडा) बजी है। लड़ पये लोग। मैं की करां?!

व्यक्ति ( जान छुड़ाते हुए): भाजी, मैं केहा, होया की है?

दार्शनिक: कोई कैंदा है मुंडा होया है, कोई कैंदा कुड़ी होई है...।

(लोगों ने देखा टाइम पूछने वाला व्यक्ति बेहोश पड़ा है और दार्शनिक बड़े गौर से कभी अपनी घड़ी और कभी उस व्यक्ति को देख रहा है।)
😜😁😃😜😁😃😁😃😃

— Vijay Kumar
© Truly Chambyal