...

3 views

women's day
नारी ...
क्या है नारी ___?
क्या मां सीता का त्याग है नारी ..?
या राधा सा चंचल स्वाभाव है नारी..?
घर में ममता की मूरत है...या
बहन रूप मे दुलार है नारी..?
या वह..,स्त्री जो सहज_ सजग है
तन पर गहने वस्त्र सजाकर, मन को लुभावना कर देने वाली ?
क्या जिसके सर मर्यादाओं की जिम्मेदारी
या उत्पीड़न में भी चुप..,वह संस्कारी..?
अरे क्या है नारी ??

जो पल भर में अपना सब न्योछावर कर दे,
वह मासूम सा जीव है नारी।
जो अपने अंतरमन से ज्ञान का दीप जला दे,
वह सरस्वती का वरदान है नारी।
रण भूमि में सैन्य घेरकर,
काली कपालनी और तलवार है नारी।

अपने पिता के संघर्षों का परिणाम है नारी
मातृ रक्षण की दहाड़ है नारी
शिव को पूरा करने वाली शक्ति है नारी
मित्रता को निभाने में परिपूर्ण भक्ति है नारी


बिडाबनाओ से उठकर उच्चतम चरित्र है नारी।
दुनिया में सबसे पवित्र है नारी ।
टुकड़ों में बटा हुआ... जिम्मेदारियों से घिरा हुआ,
पृथ्वी पर एक अदभुत जीव है नारी।
सारी सृष्टि की प्रगति की नीव है नारी।
नदी के तेज बहाव से होकर ,सागर का ठहराव है नारी।
उदासी और नीरसता को समेट कर
कल कल छलकती मुस्कान है नारी।
भारत का अस्तित्व है जिससे....
वह मां रूप में आराध्य है नारी।
हर घर का सम्मान है नारी।
भारत का गुमान है नारी।।
विश्व का अभिमान है नारी।।
~आदि राजपूत~
~आस्था तिवारी~


© Aadi Raj**