...

2 views

क्या क्या चाहिए..
इश्क, मोहब्बत , प्यार बता क्या क्या चाहिए...
लफ्जो में इज़हार या इनकार बता क्या क्या चाहिए,

दोस्त , दुश्मन, यार बता कया क्या चाहिए..
चार दिन की जिंदगी में भला बता साहेब क्या क्या चाहिए,

दौलत, शोहरत, रुतबा बेशुमार बता क्या क्या चाहिए,
हैसियत, औकात, बेहिसाब बता क्या क्या चाहिए

अपना , गैर, पराया बता क्या क्या चाहिए
चार दिन की जिंदगी में भला बता साहेब क्या क्या चाहिए,

हसी, खुशी,दर्द, गम, आंसु बता इसमें क्या क्या चाहिए,
गुलाब, शराब,जाम बता क्या क्या चाहिए,

चार दिन की जिंदगी में भला बता साहेब क्या क्या चाहिए,
आख़िर में सब यहीं रह जायेगा और आखिर में तुझे क्या क्या चाहिए ,


#kyakyachiye #dolat #pyar #ishq #mohabat #rutba #yaar #shouharat #rutba #hindi
© Ashish panwar (साहेब)