...

8 views

बच्चों की खुशी में पिता का साथ❤️
मेरे पापा ने आज मुझसे एक बात कही है...!

अपने चाहने वालों में खुशियाँ ढूंढ क्योंकि बाकी सब तो मतलब के लिए खड़ी है...!

पता नहीं मेरे हँसते चहरे के पीछे का दर्द कैसे जान लिया...!
मैंने कितना भी छुपाना चाहा पर वो सब पहचान लिया...!!

वो बोले क्या बात है दिल मे जो खामोश रहने लगा है...!
सब को हंसाने वाला क्यों चुपचाप अंधेरो में रहने लगा है...!!

जब वो बोले तो होश ही उर गया मेरा...!
चल बता क्या परेशानी है मैं हूँ बाप तेरा...!!

बोले क्या कोई लड़की है जिंदगी में और डर है तुम्हें उसको खोने का...!
तो बेटा नाज है तुम पर की रिश्तों में कद्र है तुम्हें उसके होने का...!!

तुम प्यार दिल से करो और वफ़ा निभाते जाओ...!
वो तुम्हारी है तो कही नहीं जाएगी बस भरोशा करते जाओ...!!

इश्क़ उसका सच्चा होगा तो हर मुश्किल में भी वो साथ देगी...!
क्योंकि एक बार जो दिल में जो बसा ले फिर कभी नहीं निकालेगी...!!

चाहें कितनी भी मुश्किल आ जाए वो तुम्हारा साथ नहीं छोड़ेगी...!
अगर उसके मन मे तुम हो तो सात जन्म भी कम लगेगी...!!

बीच राह पर आकर कभी अलग मत हो जाना...!
चार लोग क्या कहेंगे ये बात कभी मत सोचना...!!

हमसफ़र सच्चा हो तो जमाने की फिक्र नहीं करते हैं...!
क्योंकि दुनियाँ वाले को तो चाँद में भी दाग दिखते हैं...!!

क्या कोई पिता ऐसे सहारा बन सकता है...!
सच्चे दोस्त की तरह हमारा तकलीफ समझ सकता है....!

happy father's day 💞