...

13 views

जीव जन्तु संरक्षण
रोजाना धरती से जीव जंतुओं की प्रजातियां खत्म हो रही हैं। जंगलों की लगातार हो रही कटाई और जानवरों के रहने की जगह कम होना मुख्य वजय हैं। दूसरी वजय मानव द्वारा इनका लगातार हो रहा शिकार जो ज्यादा जिम्मेदार है। पुराने समय में राजा -महाराजा अपने शौक के लिए जंगली जीवों का शिकार करते थे और आज के दौर में लोग जंगली जीवों का शिकार अपने फ़ायदे के लिए करते हैं।

बाघों को उनकी कीमती खाल के लिए उनका शिकार किया जाता है हाथी का शिकार उसके दांतों के लिए किया जाता है। अन्य जीव जंतुओं को मांस के लिए मार दिया जाता है। इस तरह के शिकारों पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है।

जैसे जैसे जंगल खत्म होते जा रहे हैं वैसे वैसे जंगली जीव भी खत्म होते जा रहे हैं विल्पुत होते जा रहे जंगली -जीवों की रक्षा के लिए सरकार ने कई कठोर नियम बनाये हैं। दुर्लभ जीवों के शिकार पर रोक लगा दी गयी है और इन्हे संरक्षित रखने के लिए आवास स्थान भी मुहैया कराये जा रहे हैं।

जंगली जीवों की सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय है के उनके रहने के लिए अच्छा स्थान मुहैया करवाया जाए जैसे वनों के क्षेत्रों में अधिक वृद्धि की जाए। बड़े वनों में जीव जंतुओं को रहने में ज्यादा आसानी होती है। अंत इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

"सबको है प्यारी अपनी जान,
फिर चाहे पशु हो या हो इंसान❤️"

please save animals 🥺🙏🙏.
tejswi_madavi