...

38 views

🌺रहने दिया🌺
#रहने-दिया
🌸🌸🌺🌺🌸🌸

जो छूटा जहां उसको बस वही रहने दिया,
सोचा नहीं तनिक जो हुआ उसे होने दिया,

थम जाएं ऐसों से ख़ुद कतई न मिलने दिया,
सहेजा खूब, फूलों को बिंदास खिलने दिया,

किया अनसुना कहने वालों को कहने दिया,
झूठ पर था तामीर महल, हमने ढहने दिया,

बहते धारे के साथ खुद को यूं ही बहने दिया,
दर्द बन गया दवा,जिस्म को इतना सहने दिया,

नहीं पलटे जो आवाज़ पर, हमने जाने दिया,
सुनी जिसने दिल की सदा, उसे आने दिया,

हाथों से थामा जर्जर खंभा, नहीं हिलने दिया,
घमंडी था सूरज, नहीं थामा, बस ढलने दिया!
♥️🌸🌸🌸❣️
—Vijay Kumar
© Truly Chambyal