...

20 views

उसे बताना है।
आज हवा कितनी सुहानी चल रही है।
आज आसमान में चांद नहीं है।
पेड़ की शाखाएं झूम रही हैं।
पत्ते टूट के गिर रहे हैं।
कदम चल रहे हैं कदमों को गिनते।
आज खाना रोज के जैसा ही था।
रात अभी पालने में है।
ये सब कुछ, ये सारी बातें,
उसे पता होंगी लेकिन
उसे बताना चाहता हूं।
हवा सचमुच सुहानी चल रही है।
तूफान भी आने वाला है।
© Prashant Dixit