...

3 views

मौन बना महाशास्त्र...
जब से गम ने घेरा है,
खामोशी का डेरा है।
फिर मौन बना महाशस्त्र...

एक अकेला क्या करता मैं,
डरता ना तो फिर मरता मैं।
फिर मौन बना महाशस्त्र...

मृत्यु भय जब मन पर छाया,
समर साहस मैं जुटा ना पाया।
फिर मौन बना महाशस्त्र...

कभी कहा तकदीर बना था,
बीत गया जो वक्त भला था।
फिर मौन बना महाशस्त्र...

संग सपने बुनने वाले चले गए,
जब सब सुनने वाले चले गए।
फिर मौन बना महाशस्त्र...

छगन सिंह जेरठी
Village- Jerthi, District- Sikar
(Rajasthan) 332031


© छगन सिंह जेरठी