...

5 views

मौर्य साम्राज्य (अनकही कहानी) भाग-२
ईसा पूर्व 322 में चन्द्रगुप्त मौर्य ने नन्दवंश को पराजित कर मौर्यवंश के संस्थापक भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट बने और भारत के छोटे-छोटे राज्यों को जोड़कर अखण्ड भारत का निर्माण किया मौर्यवंश ने दस पीढ़ी तक शासन किया।
मौर्यवंश के 10 महाबली महान मौर्य सम्राटों के नाम~
.सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य
.सम्राट बिन्दुसार मौर्य
.सम्राट अशोक महान मौर्य
.सम्राट कुणाल मौर्य
.सम्राट दशरथ मौर्य
.सम्राट सम्प्रति मौर्य
.सम्राट शालिसुक मौर्य
.सम्राट देववर्मन मौर्य
.सम्राट शतधन्वन मौर्य
.सम्राट बृहद्रथ मौर्य

मौर्य वंश का शासन 184 ई०पू० (139 वर्ष) तक रहा मौर्यवंश के अन्तिम शासक वृहद्रथ मौर्य का धोखे से वध उनके सेनापति पुष्यमित्र शुंग द्वारा किया गया एवं पुष्यमित्र द्वारा आदेशित किया गया कि जो व्यक्ति मौर्यवंशी बौद्धिक का एक सिर काट कर लायेगा उसे 100 सोने की मुद्रायें ईनाम में दी जाएंगी पुष्यमित्र शुंग द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर मौर्यवंशी जंगलों, पहाड़ों, गुफाओं में जाकर छिप गये और आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और मानसिक रूप से पिछड़ गए और मनुवादियों के गुलाम हो गए। आज मौर्यवंशियो की पहचान बिखंडित होकर मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी गहलौत और कई नामों से पहचाना जाता हैं।
© ✍️ अभिषेक चतुर्वेदी 'अभि'