...

5 views

होली रे होली
होली रे होली
चल तेरे संग खेलूँ होली
शर्त मेरी भी तू मान
मेरे कान्हा के भक्ति के रंग
खेलूँ मैं तो होली
देख देख बरसाने में राधे ने खेली होली
तभी तो राधेश्याम राधेश्याम दुनिया बोली

होली रे होली
तू तो है बड़ी भोली
रँगने आई मोहे लेके रँगों की एक टोली
खेलूँ न तुझ संग मैं तो कोई होली
मैं तो कान्हा संग खेलूँ होली
देख कान्हा लेके आए गुलाल
हो गई सखियाँ मेरी लाल म लाल
अब तू तो काहे करे मलाल

होली रे होली
तू ही तो मुझसे बोली
राधे के संग खेल होली
सात रंगों से सजी इनकी बोली
छूटे न गुलाल ऐसे डारे रँग लाल
आयो रे आयो रे मेरो ढोलना
डारो रे डारो रे रँग मारो ढोलना
रंगीलो मारो ढोलना
ढोलना ढोलना रे
© Manju Pandey Choubey