...

9 views

एक स्नेही...
एक स्नेही सदा
सूरज की किरणों जैसे
हमारे जीवन को
रोशन करता है।।

ठंडी हवा के झोंके जैसे
मन को खुशी देता है।।
एक बहती गंगा जैसे
सुख की लहर फैलाता है।।

चांद की चांदनी जैसे
मन छू लेता है।।
फूलों की खुशबू जैसे
दिल में मिलित होता है।।

अमृत धारा जैसे
जीवन में मधुरता लाता है।
हर खुशी, हर ग़म
हरदम साथ निभाता है।।

एक स्नेही सदा दिल के करीब,...
नहीं, नहीं....
दिल में ही,...
वो भी नहीं,...
दिल ही होता है।।

अगर दिल में
ईश्वर और मात-पिता के साथ
और कोई जगह ले सकता है तो,
वह सिर्फ और सिर्फ
एक स्नेही ही होता है ।।


© Vanishri Patil
#VanishriPatil #WritcoQuote #writco #inspirational #spirituality #love #motivational #quote #thoughts #HappyFriendshipDay