...

165 views

पिता......❤️
वात्सल्य भाव को जल्दी दिखाते नहीं,
हर खुशी के लिए क्या क्या कर जाते नहीं।
भावनाओं का दमन कर देते हैं,
क्या अश्रु पिता के आँख में आते नहीं।
अपने कर्तव्य का निर्वहन करते जाते हैं,
अपनी चिन्ता किए बिना
जीवन संघर्ष में बिताते यूं ही।
वो प्रेम के बादल हैं,पिता
जो धरा को यूं भिगाते हैं।
बंजर भूमि को भी उपजाऊ बनाते हैं।
खुद भूखे सो जाए मगर अपने
बच्चो को पेट भर खिलाते हैं।
एक सुगम जीवन का सपना
आंखो में हर पल पिता सजाते हैं,
जो वो नहीं पा सके हर वो चीज़
अपने बच्चो के लिए लाते हैं।

Translation:-
They do not show the feeling of love,
what do they do for every happiness.
They suppress emotions,
do not teardrop come
into the father's eye?
They continue to perform their duties,
without worrying,
just spend their lives in struggle.
He is the cloud of love,
the father who drives the earth like this. Wastes also make the land fertile.
Go to sleep hungry but
feed your children with food.
The father decorates the
dream of an easy life in his eyes every moment,
which he could not get,
he brings everything to his children.

-@Kavyaprahar






© Kavyaprahar