...

4 views

वर्षा आई वर्षा आई
काले काले बादल छाए
ठंडी ठंडी बहती हवाएं
टीप टीप करती वर्षा आई
वर्षा आई वर्षा आई

डरांव डरांव करते मेंडक
इधर उधर हर तरफ
फैली मिट्टी कि मेहक
खल खल बहता पानी
वर्षा आई वर्षा आई

छोटे-बड़े खड्डे में भरा जल
खिलने लगेंगे फल-फूल
हर तरफ सुंदर हरियाली
वर्षा आई वर्षा आई

नन्हे -मुन्ने बच्चे प्यारे
हंसते मुस्कुराते सारे
घर से बाहर आए
वर्षा आई वर्षा आई

रंग -रंगीन कागज़ लेकर
छोटी- छोटी नांव बनाकर
निकल पड़े घर के सामने
वर्षा आई वर्षा आई

कोई बहते पानी में
तो खड्डे में भरे पानी में
नांव छोड़कर खुशीयां मनाते
वर्षा आई वर्षा आई

भीगते-भीगते
मौज-मस्ती करते
कोई छाता लेकर
तो कोई रेनकोट पहनकर
पानी में खेलते बच्चे प्यारे
© आत्मेश्वर