...

10 views

" हा‌इकु - मां शारदे "
मां शारदे
शब्दों का ज्ञान तो दे
अज्ञानी हम।

विद्या की देवी
वाणी में मिठास दे
ज्ञान की गंगा।

स्वर खुशबू
फैले अन्तर्मन में
वरदान मिले।

मनभावन
कमल विराजनी
बुद्धिदायनी।

मनोकामना
सफल मनोरथ
ऐसा वर दे।