...

5 views

टूटे दिल की कहानी..
टूटे हुए दिल की कहानी सुनाऊं,
आँखों में अश्कों की रवानी सुनाऊं।

वफ़ा के बंधन को क्या समझूं मैं,
टूटा हुआ दिल, ये कहानी सुनाऊं।

प्यार की धुन में जो था मधुर संगीत,
वो आज दर्द का गीत ही बन गया।

चाहत के आगे खोया जो हौसला,
वो टूटा हुआ दिल, अब जिंदगी समझ गया।

ख्वाबों की दुनिया थी मेरी आज़ाद,
पर वो सपने टूटे, मेरे दिल में बस गया।

उम्मीदों की लहरें थीं चमकती राहों में,
पर आज टूटा हुआ हूँ, तन्हा समंदर में खो गया।

इन टूटे हुए रिश्तों को जोड़ दे कोई,
मेरे टूटे हुए दिल को थामे कोई।

बस यूँ ही मैं तन्हां इश्क़ एक तरफ़ा लिखता जा रहा,
शायद था यही मेरी किस्मत में जो रहा न साथ अब कोई।

© Ayush Sengar