...

11 views

जीवन सुख-दुःख का एक संगम है
दर्द दुःख से भरा ये संसार है।
सुख की जिससे आस ही बेकार है।।
वंचितों को हक नहीं मिलता कभी।
झूठें लोगों से भरी सरकार है।।
शान से जिंदा रहो संसार में।
ज़िंदगी सबसे बड़ा उपहार है।।
नौकरी जबसे छिनी उस शख़्स की।
तब से वो बेबस दुःखी लाचार है।।
भूल कर के भी इसे मत छोड़ना।
प्यार जीने का बड़ा आधार है।।
फ़ूल ने सबको लुटाईं खुश्बुएँ।
दर्द जो देता रहा वो खार है।।
आपने जो दुःख हमें पवन दिया।
वो हमें सुख की तरह स्वीकार है।।
#WritcoQuote #writco #writcoapp #writer #Writing #writersofinstagram #poem #ghazal #Shayari #Life&Life