...

7 views

वो लड़की नहीं जता पाई
वो लड़की समझती है
बहुत सारे लड़कों के
जख्मों ,बेचैनियों और
मजबूरियों को

वो लड़की नहीं समझा पाई
उस एक लड़के को

की वो समझती है
उसके उन अनकहे जख्मों को
और अनसुनी दस्तानों को भी

वो लड़की नहीं यकीन दिला पाई
उस एक लड़के को

की वो सम्हाल लेगी उसे
हर बुरे वक्त में
वो देगी उसका साथ
दुनियां से उसके लिये
खुशियां चुराने में

वो लड़की नहीं बता पाई
उस एक लड़के को

की वो निभायेगी उसके साथ किए
हर वादे को
उसको खुश रखने की
सारी रश्मों को भी

वो लड़की जाता नही पाई
उस एक लड़के के लिए
अपने अंदर समेटे हुए
अथाह प्रेम को


© life🧬