...

2 views

समय जब नाच नचाता है
समय जब-जब हमे "
नाच नचाता हैं...
हाथों से फिर हमारे,
सब कुछ छूट जाता हैं,,,!!

काम ना फिर हमारे "
कोई आता हैं....
कुछ इस तरह यह,
हमे सबक सिखाता हैं,,,!!

पल-पल समय हमे "
तड़पाता हैं....
कुछ इस तरह हिम्मत का,
यह पाठ पढ़ाता हैं,,,!!

दिमाग़ भी ना फिर हमारा "
साथ निभाता हैं...
कुछ इस तरह समय हमे,
बिमारियों का शिकार बनाता है,,,!!

माना की समय हमे "
बहुत सताता हैं...
लेकिन मुश्किलों से,
यह लड़ना सिखाता है,,,!!

बुरा समय जब हमारा "
पार हो जाता हैं...
खुशियों का फिर यह,
जीवन में भंडार लाता हैं,,,!!

हर घड़ी समय का शुक्रिया "
किया करो दोस्तों...
क्योंकि बदलाव से यह,
हमे मिलवाता हैं,,,!!