...

23 views

कविता...
होने को तीन अक्षर है कविता,
कहने को एक शब्द,
लिखने को एक अंदाज तो
समझने को एक भाव है कविता।
कवि की कलम का एक सुंदर रूप है कविता।
खिलते हुए गुलशन का,
महकती हुई वादियों का
संक्षिप्त विवरण है कविता।
देश की प्रगति,
मानव की स्थिति को बयां करती
वो तस्वीर है कविता।
मन के भावों से निकले
शब्दों की महफिल है कविता।
ईश्वर से मिला एक तोहफ़ा है कविता,
खुद को समझने का एक मौका है कविता।

✍️मनीषा मीना