...

1 views

गम का साथी
दुखों में भी जो अक्सर ...
हमारा है साथ निभाए,
पुस्तक होती है...
एक ऐसी साथी जो "
गम मे हमे सहारा दे जाए....!!

अकेलेपन के इस दौर में....
यह बहुत काम आए,
जरूरत हो हमे जब कभी...
एक दोस्त की "
तब पुस्तक हमारी,
सच्ची दोस्त बन जाए....!!

पढ़ने-लिखने की हमको...
यह कला सिखाए,
अज्ञानता के दलदल से निकाल...
ज्ञान के सागर से भर जाए "
पुस्तक है वो साथी,
जो हमे समझदार बनाए....!!

बचपन में पुस्तक हमको....
बिल्कुल ना भाए,
यौवन में यह हमको...
है राह दिखाए "
बुढ़ापे तक पहुंचकर,
इसको पढ़ना आदत बन जाए....!!

मन जब कई सवालों की....
उलझन में फंस जाए,
पढ़कर फिर किसी पुस्तक को....
मन खुश हो जाए "
पुस्तक ही है वो साथी...
जो एकांत में भी,
अकेलापन ना महसूस कराए....!!

गलत राहों पर यह हमको....
भटकने से बचाए,
मानों जो इसको कभी अपना...
तो सही मार्गदर्शन कराए "
पुस्तक है वो साथी....
जो जुबाँ से नही बल्कि,
मन से हमे ताकतवर बनाए...!!