...

7 views

प्यारा भजन
प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु का नियम बदलते देखा,
अपना मान टले टल जाए,
भक्त का मान न टलते देखा।।


जिनकी केवल कृपा दृष्टि से,
सकल विश्व को पलते देखा,
उनको गोकुल में माखन पर,
सौ सौ बार मचलते देखा।।


जिनका ध्यान बिरंचि शम्भु ,
सनकादिक से ना संभलते देखा,
उसको ग्वाल सखा मंडल में,
लेकर गेंद उछलते देखा।।


जिनके चरण कमल कमला के,
करतल से ना निकलते देखा,
उनको ब्रज करील कुञ्जों में,
कंटक पथ पर चलते देखा।।


जिनकी वक्र भृकुटी के भय से,
सागर सप्त उबलते देखा,
उसको माँ यशोदा के भय से,
अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा।।


प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु का नियम बदलते देखा,
अपना मान टले टल जाए,
भक्त का मान न टलते देखा।।

Related Stories