...

7 views

महिला दिवस
#InternationalWomensDay
नित नित अब महिला आगे बढ़ती जायेंगी,
नारी तो निज शक्ति से आसमां छू जायेंगी,

इतिहास गवाह धरा पर झांसी की रानी का,
देश के लिए वीरगति पाई नमन कुर्बानी का,
हार न मानी ऐसी ठानी याद करो मर्दानी का,
रण छोड़ भागे अंग्रेज बुंदेलखंड कहानी का,

नारी जब निज शक्ति को पहचान जायेंगी,
नित नित तब महिला आगे बढ़ती जायेंगी,


© प्रकाश