...

4 views

लड़कों की हंसी
हम लड़के उतनी जल्दी रोते नहीं जितनी जल्दी हंसते हैं,
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

हम लड़के कभी रोते नहीं क्या?
रोते हम भी हैं मगर…
शायद हमारी हंसी से
हमारा रोना छिप जाता है।
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

क्या हम कभी सपने नहीं देखते?
देखते हैं यार…
पर वो सपने कभी अपने नही हो पाते
और हम इस गम को छुपाते भी हंसकर हैं।
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

लड़कियों से ज्यादा धोखे यार...
हम लड़के खाते हैं क्योंकि जितना भरोसा,
हम खुद पर नहीं करते उतना सब पर कर लेते हैं,
हमारा दिल टूट जाता है और हम तब भी हंस देते हैं।
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

लड़के न यार सिर्फ फरेबी होते हैं!
लेकिन हम लड़के किसी का दिल
दुखाने से पहले उसके दुख में
अंदर ही अंदर रोते हैं, फिर भी हम हंस रहे होते हैं।
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

लड़के कुछ भी नहीं करते किसी काम के नहीं!
जिम्मेदारियां हम पर बहुत ज्यादा होती हैं,
या शायद उम्मीदें भी…
पर हम ये बोझ सहकर भी हंसते हैं।
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

लड़के बस दोस्तों से लड़ना ही जानते हैं!
हमारी दोस्ती यार टिकी ही हमारी
गालियों पर होती है क्योंकि मुसीबत में
वही काम आते हैं, इसलिए हम हंसते हैं
ऐसी है हम लड़कों की हंसी…

© Utkarsh Ahuja