...

4 views

सफ़लता पाने की जिद 👍👍
सफलता में विफलता तो सबने देखी है,
चलो हम विफलता में सफलता तलाश करें!
बचपन में जब नये कपड़ो की जिद से समझौता नही किया,
तो आज सफलता पाने कि जिद से समझौता क्यों करें !
जो हो गये अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित,
तो राहो में आने वाली मुश्किलो सें क्या डरना!
जब मन में है कुछ कर गुजरने की चाह,
तो निराशा में भी आशा की लौ जल उठती हैं!
जो होता है कर्मपथ पर संघर्षशील,
किस्मत भी उसी का साथ देती हैं!
माना असफ़ल हुआ एक प्रयास तो क्या,
अथक हो प्रयास तो परिस्थितियां क्या नियति भी बदलती हैं !
और संघर्षो के दौर के बाद जो मिलती है,
उस सफलता मे मिठास गजब कि होती है!
बहुत कर लिया विचार इस बात पर कि लोग क्या कहेंगे,
चलो अब दिल क्या कहेगा इस पर विचार करें!
लोगो का क्या है उनकी राय मौसम से भी तेज बदलती हैं,
खुद को तराश, इन व्यर्थ कि बातों में समय बर्बाद ना कर!
पंछी बन आसमान को छू ना सके तो क्या,
खुद के लिए एक नये आकाश का निर्माण कर !!

शुभ रात्रि
© Good girl♥️