...

7 views

जाने दो....!!!



जाने दो जो चला गया,
मृगछालों से जो ठगा गया।
बेवक्त जो वक्ता बना गया,
उसे भूल जाओ, जाने दो।

स्वप्न थे जो, आँखों से छूटे,
ख्वाबों में जो डूबे,
वो अब खोजने की चिंता में,
हमसे भी दूर चले गए।

राहों में मिली थी वो राह,
सपनों में बसी थी वो राह।
आँखों में सपने हटा गए,
उसे भूल जाओ, जाने दो।

हर लम्हा वो लौटाने का,
हर पल वो सुनाने का।
क्यों खोये अपनी खोज में,
जो गया वो गया, जाने दो।

अब नयी राहों में चलो,
नए सपनों को ढलो।
गुजरा हुआ कल छोड़ो,
उसे भूल जाओ, जाने दो...!!!
© dil ki kalam se.. "paalu"