...

4 views

मिट्टी का इन्सान
क्या,
मिट्टी का इंसान,
हीरे का बन जाता है?
क्या पता ? किसको पता ?
लेकिन मुझे है जितना पता,
ये फिर मिट्टी बन जाएगा।

तो क्या,
पेड़ काटने से,
वो महानता हासिल करेगा?
किसने देखा ? कहाँ देखा ?
सबने बस इतना ही देखा,
उन्हीं पेड़ों की जड़ में वो समाएगा।

तो क्या,
पशुसंहार से वो,
विश्व में सर्वश्रेष्ठ बन सकता है?
किसने कहा ? कब कहा ?
सबने तो बस एक यही कहा,
मरकर उनके पैरों नीचे दब जाएगा।

© Utkarsh Ahuja