...

34 views

देखो रे आया सावन
# Abhishek maurya

देखो रे‌ आया सावन
और हुआ नजारा मनभावन
झूमे वट वृक्ष मगन मगन
ये चले हवाएं सनन सनन

खेतो में हरियाली अयी
हरे फलो में लाली आयी
वनस्पतियों ने भी ख़ुशी जताई
सबके मन को वर्षा भाई

दूर हुई सबकी लाचारी
जैसे पहले थी बीमारी
किसानों की इच्छाएं सारी
पूरी करदी वर्षा ने भारी

ये दृश्य हुआ कितना मनभावन
ख़ुशी में पशु भी लगे धावन
सब मिलके झूमे मगन मगन
देखो रेे आया सावन


© Abhishek maurya