...

2 views

समय
समय प्रकृति की वो काल चक्र हैं।
जो बारी बारी से सबके पास आता है।
फिर चाहे वो सुख के पल हो या दुःख के
अपने समयानुसार रुक कर लौट जाता है।
समय कभी एक सा नहीं रहता,
उसकी प्रवृत्ति है वो बदलता रहता है।
सुख के पल ज़रा जल्दी बीत जाता है।
और दुःख के पल भारी प्रतीत होता है।
कहते हैं समय बहुत वफादार होता है।
कभी किसी से बेवफ़ाई नहीं करता हैं।
तभ तो हर कोई उसे बार बार पुछता रहता है।
समय सबसे शक्तिशाली है।
जो किसी से नहीं हारता उसे समय हरा देता है।
और जो कुछ भी करने से कभी नहीं जीतता,
वो समय के आने से जीत जाता है..!!
कभी-कभी सोचती हूं आखिर ये समय
हैं क्या..??
इसे किसने बनाया होगा..??
किरण