...

2 views

ख्वाब था या हकीकत ......!!❣️
वह उसका यूं जिंदगी में आना,
मेरे लबों का खिलखिलाना।
वो ख्वाब था या हकीकत..?
कुछ दिन का वो ठहरना,
कुछ दिन का वो उजाला।
वो ख्वाब था या हकीकत..?
वो एक दूसरे के साथ बैठकर मुस्कुराना,
वो एक दूसरे के साथ जिंदगी
बिताने की कसम खाना।
वो ख्वाब था या हकीकत..?
वो उसका यूं छोटी-छोटी बातों पर,
प्यार से लड़ना।
फिर बाद में यूं बेपनाह प्यार करना,
वो ख्वाब था या हकीकत..?
वह उसके होठों का मेरे होठों को खामोश करना,
फिर पलकों का आंखों को ढकना।
वो ख्वाब था या हकीकत..?
वो उसके कंधों पर मेरा सर रखकर सोना,
वो उसके जुल्फों का मेरे गालों पर होना।
वो ख्वाब था या हकीकत..?