...

4 views

नारी
है कुदरत का करिश्मा रूप नारी का
सुन्दर मुखड़ा,पतली कमर,रूप लुभावन नारी का

करता है हर किसी पे नियंत्रण,मधुर मुस्कान नारी का
गोरा बदन,मदहोश नयन,अंग-अंग लुभावन नारी का

चाल मस्तानी,लट घुंघराले काले-काले नारी का
फिर नियंत्रण कैसे रखे कोई,जब हर अँदाज लुभावन नारी का

आँखों में हया,ममता व दया,करुणा से भरा दिल नारी का
आकर्षित करें अपनी ओर,हर छवि लुभावन नारी का

धैर्य व धीरज की मूरत,सहनशील स्वभाव नारी का
पतझड़ में करें सावन की बरसात,हर बात लुभावन नारी का