...

5 views

शीर्षक- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 03/05/2024
शीर्षक- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
03/05/2024
प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
डर और भय से पीड़ित मौन पड़ी जनता की आवाज को दुनिया के समक्ष लाया जाता है।
सत्य को सत्य व सबूतों के साथ ही बतलाया जाता है।
जहाँ शांति का संदेश देना, और भाईचारे की भावना रखी जाती है।
प्रत्येक नागरिक के विचारों की स्वतंत्रता रखी जाती है।
जहाँ कुप्रथाओं से, रूढ़ियों, अंधविश्वास के पर्दे को हटाया जाता है।
जहाँ सत्य को झूठ की मोटी परत से खींच कर बाहर लाया जाता है।
जहाँ विषम परिस्थितियों में, बुद्धि- विवेक, ज्ञान के आधार पर कार्य किया जाता है।
इसलिए मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहलाता है।
जनता के हित में लगातार प्रयास करके, मूक जनता की आवाज बनके,
लोकतंत्र को मजबूत और जनता को जागरूक कर जाता है।
यह कार्य केवल मीडिया ही कर पाता है।
विश्व प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
✍🏻🌺रिया दुबे🌺✍🏻
Ig- thoughtforourmind
baalkavitayen_by_riyadubey
03/05/2024
©