...

8 views

माँ, शब्द नहीं, एहसास है...
तू शब्द नहीं, एहसास है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर दिन ख़ास है।
तू दुआएँ बरसाने वाला झरना,
तुझमें शहद की मिठास है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर दिन ख़ास है।
ज़िंदगी में गिरती संभलती रही मैं,
सिर्फ़ तू है जो हर पल साथ है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर दिन ख़ास है।
खुद एक मां हूँ मगर आज भी,
तेरी गोद में ही सर को रखकर सुकून पा जाने की मुझमें प्यास है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर दिन ख़ास है।
कैसे तेरे दिल में सबके लिए प्रेम है, कैसे कभी नहीं थकती है तू,
ये आज भी मेरे लिए राज़ है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर पल ख़ास है।
तेरी ममता को समर्पित एक दिन ही क्यों हो,
तेरी दया, समुद्र विशाल ,बिना रुके बहता ही जाए,
तू भगवान का रूप, उसकी आवाज़ है,
तेरे साथ बीत जाए जो वो हर लम्हा ख़ास है
Maa...jo tune diya jo tu de rahi hai uska koi mol nahi wo anmol hai
Tujhe naman karne ko ek din bohot kumm hai
Tere gunno ka bakhaan karne baithu tou din se raat ho jaye
Meri ye kavita aapki mamta ko salaam hai
i love you mom💘
English readers read Echoes Of Love 💞dedicated to moms
HAPPY MOTHER'S DAY MOM🥰
#happymother's day #motherslove
© Haniya kaur