4 views
पहचान
बनेगा जो शाश्वत वही आधार होगा,
पहचान तेरा नाम नही ,काम होगा;
अंतिम सांस लेने से पहले समझ ले,
दे सच का साथ वही तेरा स्वाभिमान होगा।
बनेगा जो निर्भीक वही वीर होगा,
पहचान तेरा शस्त्र नही, विश्वास होगा;
रण में बिखरने से पहले लड़ ले,
दिखा शौर्य साहस का वही तेरा सम्मान होगा।
बनेगा जो गंभीर वही विस्तार होगा,
पहचान तेरा धर्म नही ,अनुराग होगा;
बिछड़ें मन से मन,इस से पहले जोड़ लो,
जगा प्रेम की अलख तुझमे ही भगवान होगा।
© All Rights Reserved
पहचान तेरा नाम नही ,काम होगा;
अंतिम सांस लेने से पहले समझ ले,
दे सच का साथ वही तेरा स्वाभिमान होगा।
बनेगा जो निर्भीक वही वीर होगा,
पहचान तेरा शस्त्र नही, विश्वास होगा;
रण में बिखरने से पहले लड़ ले,
दिखा शौर्य साहस का वही तेरा सम्मान होगा।
बनेगा जो गंभीर वही विस्तार होगा,
पहचान तेरा धर्म नही ,अनुराग होगा;
बिछड़ें मन से मन,इस से पहले जोड़ लो,
जगा प्रेम की अलख तुझमे ही भगवान होगा।
© All Rights Reserved
Related Stories
4 Likes
0
Comments
4 Likes
0
Comments