...

6 views

रहस्यमय ब्रह्माण्ड 🕉️
#EnigmaticUniverse
🔱
इस ब्रह्माण्ड में सब कुछ कण बराबर है।
ये धरती और इस धरती पर मैं
और भी विभिन्न प्रकार के कण
इस ब्रह्माण्ड में समाएं है।
कोई नहीं आज़ तक
इस ब्रह्माण्ड के भेद जान पाएं हैं।
🔱
इस ब्रह्माण्ड में जों उत्पन्न होता है।
वहीं समाप्त भी होता है।
सदा के लिए इस ब्रह्माण्ड में कुछ नहीं होता है।
बनते हैं बिगड़ते हैं न जाने कितने राज समाएं है।
कोई नहीं आज़ तक
इस ब्रह्माण्ड के भेद जान पाएं हैं
🔱
शिव ही आदि है शिव ही अंत है।
ये सुनते सदा ही आएं हैं।
शिव ने ही कहते हैं अनन्त ब्रह्माण्ड बनाएं है।
शिव की महिमा के ओर-छोर हम कहां जान पाएं हैं।
कोई नहीं आज़ तक
इस ब्रह्माण्ड के भेद जान पाएं हैं।
🔱
मेरा sk "बेटा" भी इस ब्रह्माण्ड में कहीं समाया है।
मुझ से दूर होकर भी वो मुझ में ही कहीं समाया है।
पहले मेरी जिंदगी में था अब मेरे ह्रदय में समाएं है।
कोई नहीं आज़ तक
इस ब्रह्माण्ड के भेद जान पाएं हैं।
🔱
ब्रह्माण्ड के गुढ़ रहस्यों को जानना मुश्किल है।
शिव की भक्ति करना आसान बहुत है।
ब्रह्माण्ड बनाने वाले के
सम्पर्क में रहना भी sk एक रोमांच है।
सृजन और विनाश दोनों ही
शिव रूपी ब्रह्माण्ड में समाएं है।
कोई नहीं आज तक
इस ब्रह्माण्ड के भेद जान पाएं हैं।
14/5/2024
🔱
मन की आवाज ॐ
एस के हरियाणा 🕉️




© Sudesh Chauhan (SK)