...

1 views

बिटिया
हर घर की सम्मान है बिटिया।
घर-घर की पहचान है बिटिया।
इस धरा के आंचल में एक बड़ा बरदान है बिटिया।
हर घर की हर्षोल्लास है बिटिया।
मातृत्व की एक शाख है बिटिया।
हर डूबते घरों के,आंगन की प्रकाश है बिटिया।
मां बाप के जीवन में बहुत बड़ी एक आश है बिटिया।
इस संसार की एक सूत्रधार है बिटिया।
मातृत्व का झलकता प्यार है बिटिया।
रीश्तो के इस संसार में सबसे न्यारा है बिटिया।
मां बाप के आंखों का तारा है बिटिया।
स्वच्छन्द विचारों में ममता मयी का नाम है बिटिया।
हर घर की सम्मान है बिटिया।
घर घर की पहचान है बिटिया
स्व रचित (अभिमन्यु)