...

16 views

पर्यावरण बचाओ

पर्यावरण दिवस आया है,
एक नया संदेश लाया है।
पर्यावरण में ही पूरा देश समाया है,
पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण बचाओ।।

सब मिलकर आओ पेड़ लगाओ,
पेड़ लगाने के लिए जागरूकता फैलाओ।
पेड़ लगाने का महत्व समझाओ,
पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण बचाओ।।

ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाओ,
इंधन के लिए पेड़ लगाओ।
ठंडी हवा और छांव के लिए पेड़ लगाओ
पर्यावरण बचाओ ,पर्यावरण बचाओ।।

धरती को विनाश के तांडव से बचाओ,
अपने को स्वस्थ और सुंदर बनाओ।
सुरक्षित रह अपने देश का तिरंगा लहराओ,
पर्यावरण बचाओ ,पर्यावरण बचाओ ।।

✍️कंगना मिश्रा
© copy right

@Incredible_Forever