...

11 views

मजा आ गया

रात भर जागके  तेरी यादों के संग
हमने रातें   बिताई  मजा आ गया
दिन में सोया जो मैं आँख लगते मेरे
आप ख्वाबों में आईं मजा आ गया

तुम  जो  आए हंसीं जिंदगी हो गई
चैन आया  मुझे  मिल गया है सुंकू
भरके  आगोश  में जोश ही जोश में
खिलके तुम मुस्कुराईं मजा आ गया

प्यार  क्या है पता  ही नही  था मुझे
इतना  मालूम था एक  ऐहसास है
पर मेरी  जान  दिल में मेरे प्यार की
तुमने जब लौ जलाई मजा आ गया

अजनबी  थे हम   एक    दूसरे  से  मगर
जल्द  ही  हो  गए  दो   जिस्म   एक जां
दुनियाँ जालिम थी मुझपे सितम ढा  गई
तुमने   यारी   निभाई  मजा   आ   गया

कैसे   तेरा    करूं   शुक्रिया    मेरी  जां
मुझपे इतना करम तुमने जो कर दिया
कि मोहब्बत कभी खत्म ना हो यूं  ही
तुमने   शादी   रचाई  मजा आ गया

दे  दिया शायरी  का हुनर  आपने
शुक्रिया आपका शुक्रिया आपका
तेरी ही शान में हमने लिखी ग़जल
और  तुझे ही  सुनाई मजा  आ गया

By.. Kamaal Husain✍️