...

5 views

आपके अंदर है बड़ा खजाना
लोहे का चुंबकीय टुकड़ा अपने भार से अधिक वजन उठाने की काबिलियत रखता है। लेकिन यदि उसके चुंबकीय गुण को हटा दिया जाये तो वह एक पंख का भार भी नहीं उठा सकेगा।

इसी तरह मनुष्य भी दो तरह के होते हैं। पहला, जिनमें चुंबकीय आकर्षण होता है, ऐसे मनुष्य आत्मविश्वास और विश्वास से परिपूर्ण होते हैं। उन्हें अपने बारे में पता है कि वे सफल होने तथा जीतने के लिए पैदा हुए हैं।

दूसरी तरह के मनुष्यों में चुंबकीय गुण नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत बड़ी तादाद में होते हैं। वे भय और शंकाओं से भरे होते हैं। ऐसे लोग हमेशा कहते हैं, ‘‘यदि मैं सफल नहीं हुआ, तो क्या होगा? कहीं मेरा पैसा न डूब जाए? लोग मेरी हँसी उड़ाएंगे।’’ इस तरह के मनुष्य जिंदगी में ज्यादा आगे तक नहीं जा पाते हैं। उनका भय उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता। ऐसे लोग भी चुंबकीय मनुष्य बन सकते हैं, यद्यपि वे इतिहास के सबसे बड़े रहस्य को समझ ले और उस पर अमल करे। gyaanibaba.in.net