...

7 views

पा ना... न पा ना!
पाना या न पाना?
पा लेने का अर्थ क्या होता है?
कुछ पा लेंना, प्रिय या अप्रिय।
न पाने का अर्थ क्या होता है?
कुछ भी न पाना, प्रिय या अप्रिय।
सबसे उत्तम क्या होगा,
पाना या न पाना?
कुछ पालो या न पालो,
आईं बला को बस,
टाले जा रहें हों तुम।
बला तो फिर प्रिय, अप्रिय
या फिर दोनों हो सकती हैं।
तुम इसे कबसे टालते आ रहें हो,
और कब तक टालते रहोगे?
- मयूर गोविंद शर्मा
एम.एस वैदिक आध्यात्मिकता
© Mayur Sharma