...

6 views

में लड़की
मैं हूं एक सीधी-सादी सी लड़की
अपने पिता की दुलारी सी लड़की
समाज के आडंबरो का खंडन करने समाज के ठेकेदारों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली ये लड़की
रिपिस्टो का कत्ल करने को आमादा ये लड़की
धूर्त निकृष्ट व्यक्तियों को धूल चटाने बाली ये लड़की
प्रकृति के प्यार से पोषित ये लड़की
हर्ष उल्लास साहस संस्कार प्यार से परिपूर्ण ये लड़की
करुणा दया त्याग की मूरत ये लड़की
सभी को प्यार करने वाली ये लड़की
खुद भूखी रहकर दूसरों के बारे में सोचने वाली ये
लड़की
थोड़ी अनाड़ी जिददी सी लड़की
सच्चे प्रेमी को पाकर खुश है यह लड़की
अपने दिल को हाथों से परोसती ये लड़की
थोड़े में ही खुश हो जाने वाली ये लड़की
स्वतंत्र रहना चाहती ये लड़की
प्रकृति में खो जाने वाली ये लड़की
आस्था में विश्वास रखती है लड़की
परियों की तरह रहना चाहती है ये लड़की
यदि कोई डांट दे तो रो देती है ये लड़की
अपने यौवन से परिपूर्ण ये लड़की
अपनी बातों से दूसरों का मन हरने वाली ये लड़की
ख्वाबों में अठखेलियां करती ये लड़की
बहकी चाल चलती इतराती ये लड़की
अपने आपसे बात करके हसने वाली ये लड़की
प्यार की जीती जागती मिसाल ये लड़की
थोड़ी नकचड़ी प्यारी सी लड़की
संगीत प्यार को जीवन मानने बाली ये लड़की
खुद को रब में रब को खुद में मानने वाली ये लड़की
फूलों सी कोमल सुकुमारी सी लड़की
अपने आप से अकेले में बात करने वाली मनमौजी सी लड़की
परेशानियों को हंसकर दरकिनार करने वाली ये लड़की
प्यार में खुद को खो देने वाली अल्हड़ सी लड़की
छल कपट से दूर सीधी-सादी ये लड़की
एक पल में रोती दूसरे पल में ही हंसती ये मनमौजी लड़की
अपनी शर्तों पर जीने वाली ये लड़की
मैं हूं एक गांव की निश्छल लड़की ।।
© Mamta