...

3 views

दौलत या प्यार
देख,रमा अपनी लाडली बेटी को समझा दे।
शादी को इसकी मोहन से ही होगी।कुछ भी हो जाये।🙄

पर रिया की माँ रिया के जज्बातों को अच्छी तरह समझती थी,रिया किसी को पसंद करती थी।😇

पर वो लड़का रिया के पापा को बिलकुल पसन्द नही था,कारण लड़का छोटे घर से था, कमाई उसकी अच्छी नही थी।💔

रिया के लिए बहुत अमीर घर का लड़का पसन्द कर रखा थे,महेश बाबु ने।

बेटी रानी की तरह राज करेगी,किसी चीज़ की कभी
कमी नही होगी।घर देखा है,तुमने रमा।🤔

घर नही बंगला कहो, बंगला🙄
बेटी को बड़े घर में शादी देनी चाहिए,तुमको तो समझ होनी चाहिए।

तुम भी रिया की तरह नासमझ बन रही हो।
कल को जब बेटी खुश रहेगी ना,तब तुम मुझे ही कहोगी, अच्छा किया था आपने।

अभी मेरी बात को काट रही हो,
लेकिन रिया के पापा, हमारी वो एकलौती औलाद है,उसकी खुशी ही हमारी ख़ुशी है,ना😔

लड़का कम कमाता है,तो क्या हुआ,रिया को पसन्द करता है,बड़े प्यार से रखेगा हमारी बेटी को❤️
और रिया भी खुश रहेगि हमेशा😇

नही बिलकुल नही।उस लड़के के साथ कभी नही,महेश बाबु अपने जिद पर अड़े थे।😐

रिया को बड़े प्यार से पाला था,अच्छी शिक्षा दी थी।
रिया जॉब भी करती थी,पर उसकी पसन्द उसके पापा की पसन्द नही बन पा रही थी💔

बहुत कोशिस के बाद भी महेश बाबु को कोई समझ नही पाये,रिया बहुत दुखी थी।

जो पापा उसकी हर बात पर हा करते थे,तो आज उसकी ज़िदगी की बात थी,तो साथ नही दे पा रहे है,क्यों🤔

क्या बच्चे गलत ही फैसला लेते है,क्या माँ पापा कभी गलत नही हो सकते।😞🤐

बहुत सी बातें रिया को बेचैन कर रही थी,वो अपने पापा को तकलीफ नही देना चाहती थी,और वो राज के बिना अपनी ज़िन्दगी जीना नही चाहती थी😔😞

कभी कभी ज़िन्दगी में ऐसे मोड़ आते है,जहां हमे मजबुर हो ऐसे फैसले लेने पड़ते है,जो हम नही चाहते😢

रिया के पापा को हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया,और डॉक्टर ने कहा,उन्हें कोई भी टेंशन नही होनी चाहिए।क्योंकि ये इनके लिए बहुत बुरी बात होगी।
आप सब ध्यान रखिएगा।💔😞

अब आप ही बताइए,रिया क्या करेगी,आखिर क्यों ऐसा होता है।।😞💔

कुछ महीने बाद महेश बाबु ठीक हुए।
और रिया की शादी रिया के पसन्द के लड़के से कर दी।❤️

क्योंकि जब महेश बाबु बीमार थे,राज ने उनका और रिया और रिया की माँ का बहुत अच्छे से ख्याल रखा।😇
रिया के पापा समझ गए थे,खुश रहने के लिए,पैसो का नही अपनेपन ख्याल का ज्यादा जरूरत होता होता।।❤️

जहां रिया के पापा ने लड़का पसन्द किया था,उनलोगों ने सिर्फ फॉर्मेलिटी ही किया,पर राज ने फैमिली मेंबर का काम किया❤️

ज़िन्दगी में पैसों को उतनी ही अहमियत दे,जितना जरूरी हो,रिश्ते हमेशा ज्यादा जरूरी होते है❤️😇

आज रिया शादी के बाद पहली बार अपने माँ के पास आई है,उसके पापा बहुत खुश है,रिया को इतना खुश देखकर😇😇

राज बहुत खयाल रखता है रिया का,है ना रिया की माँ।
मुझे माफ़ करना,उस वक़्त तुमने मेरा साथ ना देकर,तुमने मुझपर उपकार किया है।।वरना आज मैं खुद को माफ़ ना कर पाता😞😞

ये कह कर रिया का पापा के चेहरे पर रिया को देखकर मुस्कान आ गयी।और रिया की माँ भी हँस दी😇❤️
© roshni🙃