...

4 views

दास्ता ए मोहब्बत भाग 2
प्रतिभा के तेज कदम कोचिंग की तरफ बढ़ते जा रहे थे साथ में उसके कुछ दोस्त भी थे जिनसे वो हंसी मजाक करते हुए आगे बढ़ रही थी ..!!

वो कोचिंग पहुंची सब एक दूसरे से मिले, और पहला दिन बहुत अच्छे से गुजर गया,पढ़ते लिखते हंसी ख़ुशी ऐसे ही एक महीने गुजर गए!! बच्चों का आना जाना लगा रहा ..!!

एक लड़का था कोचिंग में लंबा कद, बड़ी बड़ी उसकी आंखें और बातें बनाने में बहुत ज्यादा निपुण..!!

वो बातें ऐ सी करता था कि लोग उस बात को झूठा कह ही नहीं सकते थे, कोई भी बड़ी आसानी से उसकी बातों में आ जाए वो कुछ इस तरह बातें कहा करता था ..!!

धीरे-धीरे प्रतिभा भी उसकी बातों में आने लगी, वो जो कहता उसको वही बातें सच लगती और प्रतिभा उसपर खुद से ज्यादा भरोसा करने लगी, और कुछ दिन बाद प्रतिभा का ये भरोसा प्यार में बदल गया..!!

जब प्रतिभा के दोस्तों और घर वालों को ये बातें पता चली तो लोगों ने उसको बहुत समझाया कि वो लड़का सही नहीं है उसका साथ जितना जल्दी छोड़ दे उतना अच्छा है,

लेकिन वो किसी की भी बात पर भरोसा नहीं कर पाई,और सबसे उस लड़के के लिए लड़ गई,क्योंकि प्यार तो अंधा होता है ना जिससे भी होता है,फिर कहा दिखती है उस इंसान की गलती ..!!

जब प्रतिभा ने घरवालों की बात नहीं मानी तो घर वालों ने ये सोच कर कुछ नहीं कहा कि जैसा करेगी वैसा मिलेगा ..!!

क्या लगता है आप लोगो को आखिर क्या होगा प्रतिभा के साथ क्या सच है उसका भरोसा उस इंसान पर सही है या गलत
आगे क्या होगा ये जानने के लिए कहानी को पढ़ते रहे ...!!

© hema singh __