...

5 views

दास्ता ए मोहब्बत भाग 4
प्रतिभा और वो लड़का दोनों सोशल मीडिया पर भी थे और वहा वो एक्टिव रहते थे प्रतिभा के पास में हमेशा ही लड़के की I'd का पासवर्ड रहता था..!!

लेकिन एक दिन उस लड़के ने अपने I'd का पासवर्ड चेंज कर दिया और 2 दिन गुजर गए ..!!

प्रतिभा को कुछ अजीब लगा और किसी तरह उसने लड़के की I'd ko क्रोम पर खोला और उसके सामने ऐसा मंजर आया कि वो बस ठगी सी रह गई,उसकी आँखों में बस आँसू थे,वो कांप रही थी, उसका भरोसा चकनाचूर हो चुका था ..!!

उसने देखा कि वो तो किसी और लड़की को मोहब्बत का पैगाम दे रहा है,और उसे कह रहा है कि पूरी जिंदगी के लिए मेरी हो जाओ, मैंने आज तक तुम्हारे अलावा किसी और को प्यार नहीं किया है,मैं तुमसे बेइंतहा मोहब्बत करता हूं।

मैं तुमसे बेहद मोहब्बत करता हूं
लड़के की बातें ऐसे कि कोई भी उसकी बातों में आ जाए, शायद वो लड़की भी आ गई हो,

वो लड़का उस लड़की से 3 दिनो से बातें कर रहा था और बस मोहब्बत की दुहाई दे रहा था
प्रतिभा ने उसकी पूरी चैट पढ़ी और बस एक आखिरी कॉल उस लड़के को किया ..!!

आखिरी बार उसने अपना रिश्ता तोड़ दिया

क्योंकि वो लड़का किसी की भी मोहब्बत के काबिल नहीं था वो एक शायर था और शब्दों के जाल में लड़कियों को फंसाता था और जब उसका मन भर जाता ,अपनी मजबूरियों की दास्तां उस लड़की को सुनाकर उसे भावनात्मक रूप से मना लेता था ..!!

लड़की भी मान जाती थी लेकिन लड़की को क्या पता कि ये लड़के का धंधा है हर लड़की के साथ वो ऐसा ही करता था और बाद में उन लड़कियों को ही बेवफा कह दिया करता था..!!

प्रतिभा सब कुछ पढ़कर उसके धोखे को झेल नहीं पाई,वो तड़प उठी, वो बस यहीं सोच रही थी कि जिस इंसान को उसने इतना प्यार दिया,
इतना भरोसा किया ,वो इतना घटिया कैसे हो सकता है,जिस को मेरी मुस्कुराहट की परवा थी वही उसकी खुशियों का गला घोट दिया,उस प्यारी सी लड़की की मासूमियत छीन लिया,प्रतिभा को सब कुछ सोच कर बहुत घुटन होने लगी, और वह बहुत तेज रो पड़ी उसके 2 साल का भरोसा 2 पल में तार तार हो चूका था ..!!

प्रतिभा बस यही सोच रही थी कि जिस इंसान को उसकी इतनी परवाह थी,जो उसकी आंखों में कभी आंसू तक नहीं देख सकता था,

उसने आज उसको रुला दिया, पूरी तरह से तोड़ दिया,अब उसका दिन सोकर और रातें रोकर गुज़रने लगी,उसने अपनी दवा लेना भी बंद कर दिया,अपना ख्याल ही नहीं रहा उसको..!!

अब प्रतिभा रातों को बस चाँद को निहारती है, और अपनी मोहब्बत को गुनाह का नाम देकर रात भर तड़पती है,रो ती है ..!!

वो इंसान तो उसकी जिंदगी से चला गया लेकिन उस प्यारी सी लड़की की जिंदगी से खुशियाँ ले गया,जो सब की जिंदगी को रोशन करने का ख्वाब देखती थी, 2nd वो लड़का उस लड़की की जिंदगी में अंधेरा कर गया,क्या अब वो कभी मुस्कुराएगी, किसी पर भरोसा जताएगी
पता नहीं ..!!

प्रतिभा की जिंदगी बस अब एक गुमनामी में खो गई है जहां से उसका लौटना नामुमकिन है ..!!

!! समाप्त !!

इस कहानी में लड़के का नाम नहीं लिया गया है क्योंकि मैं नहीं चाहती मेरी वजह से किसी का करियर खराब हो बस उसने जैसा किया है काश उसको भी कभी ये दर्द महसूस हो..!!

© hema singh __