...

5 views

कैसे हो,रूरा! (Chapter 2 )
रवि भी उस समय अपने परिवार के साथ बैठ,अपने घर में समाचार देख रहा होता है।समाचार में भी,जो आज हुआ,उसकी ही बात चल रही थी।अब ये समाचार एक और घर में चल रहा होता है,वो घर और किसी का नहीं बल्कि,उन्हीं पति-पत्नी का होता है।

उस समाचार को उन्हीं का बेटा देख रहा होता है।वो ये देख काफी ज्यादा दुखी होता है।इसी लड़के का नाम 'रूरा' है।रूरा निश्चि करता है,कि वो अपने माता-पिता को वापस लाएगा।

वो काफी गम में होते हुए,उड़ कर शहर में तबाही करने लगता है।उसके पास उड़ने की शक्ति और कुछ ताकतवर ऊर्जा है।इसके साथ ही उसने अपने चेहरे को लोगो से छुपाने के लिए एक नकाब पहना है।ये नकाब तब ही आता है,जब उसका ऊर्जा वाला रूप होता हैं।लेकिन तब ही,एक टोप का वार रूरा पर होता है।और वो वही पकड़ लिया जाता है।

रूरा पर वैज्ञानिक लोग छान-बीन कर रहे होते है,उसके ऊर्जा की।एक वैज्ञानिक रूरा को बेहोश करने के लिए एक इंजेक्शन लगाने ही वाला होता है।तब, रूरा उस इंजेक्शन को देख काफी ज्यादा डर जाता है और अपने अंदर से बहुत सारी ऊर्जा निकालने लगता है।

और वो वैसे ही घायल होते हुए,एक जगह जा बैठता है।वो वहाँ दुबारा अपनी शक्ति से ठिक होने लगता है।अभी वो आराम कर रहा होता है।रवि उस समय रूरा को देख लेता है।क्योंकि जहाँ रुरा था,वो रवि का ही घर होता है।
© RK_become your real hero