...

9 views

आध्यामिक शांति की खोज
मेरे प्रिय आत्मीयजनों आप सभी को मेरा नमन🙏


आध्यात्मिक शान्तिं तभी प्राप्त हो सकती है,जब हम स्वयं को जान पायंगे, सही रूप से स्प्ष्ट कहुँ तो,स्वयं के बारे में जानना,ओर स्वयं की खोज करना ही आपको आध्यामिक शांति की ओर आपके मार्ग को प्रसस्त करेगी। ओर उसके लिए हमे इन बन्धनों से लोभ,मोह,ईर्ष्या,द्वेष,काम आदि से स्वयं को मुक्त करना होगा।
जीवन मे कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ न कुछ चीजों का त्याग करना ही होगा। हमारे ऋषिमुनियो ने कितना त्याग तपस्या की तब जाकर उन्होंने ज्ञान,योग शक्ति प्राप्त की।
उसी प्रकार,आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति के लिए, स्वयं की खोज पर निकलना होगा, एक प्यारा से उदहारण है,की कस्तूरी मृग के पास कस्तूरी उसके अंदर ही समाहित होती है,पर वह उसकी सुगंध पा कर यंहा वँहा विचरण कर रही है, उसी प्रकार शांति तो हमारे अंदर ही समाहित है,ओर हम उसकी खोज में यंहा,वँहा विचरण कर रहे है।
अपने मन को समुद्र की तरह शांत रखना होगा,तभी हम लहरों रूपी विचारों को समझ सकते हैं,ओर आध्यात्मिक शांति की खोज में अपना मार्ग प्रसस्त कर सकते है।
जीवन वंही सफल जंहा शांति की गङ्गा में सब स्नान कर सके।
हरि ॐ