...

5 views

हॉकी में "भारत की जीत" पाकिस्तान के ख़िलाफ़
दो अलग-अलग खेल में एक ही टीम भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना उत्तेजना उच्च स्तरीय थी।
जहां रोहित शर्मा की अगुआई में एक तरफ टीम इंडिया क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रही थी तो दूसरी तरफ भारतीय टीम हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रही थी।दोनो टीमें एक ही समय दो अलग अलग खेलों मे पाकिस्तान से लड़ रही थी।क्रिकेट के मैदान पर तो नतीजा नहीं निकल पाया, लाखों-करोड़ों फैंस की उम्मीद को बारिश ने धो दिया, मगर दूसरी तरफ हॉकी के मैदान से खुशखबरी आई, जिसके पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया।

भारत ने पाकिस्तान को धोकर गोल्ड एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है।टूर्नामेंट ओमान में खेला गया, जहां भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पहले मैंस हॉकी 5एस एशिया कप 2023 का खिताब जीता ।भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर चली। हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे थी, मगर इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर किया।
शूटआउट में भारत के मनिन्दर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे जबकि गोलकीपर सूरज काकेरा ने पाकिस्तान की दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से अरशद लियाकत और मुर्तजा ने कोशिश की थी।
#India_win_hokey🇮🇳 🏑🏆🥇


© All Rights Reserved